NIC Events & Workshop
- Shri V.T.V. Ramana assumed charge as Director General, National Informatics Centre (NIC) on 08 April 2026.
- मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में दिनांक 22/04/2026 को NeVA हाउस कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विधान सभा के प्रमुख सचिव, माननीय सदस्यगण, MPSEDC एवं NIC के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में NeVA परियोजना के शुभारंभ एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
- The Geo-Spatial Transformation Event of Mission Bhagiratha in Telangana was graced by the Engineer-in-Chief of the Mission Bhagiratha department, Telangana. NIC has developed the Mission Bhagiratha WebGIS application, digitizing intra-village networks for smarter planning, monitoring, and management. Seamlessly integrated with the PM Gati Shakti National Master Plan portal, the application enables standardized geospatial data exchange and strengthens national infrastructure mapping.
- A Significant Step Towards Advancing AI-driven Governance! NIC signed a Mutual Non-Disclosure Agreement with Tata Communications Limited to enable the deployment of the Sansa Mitra Chatbot. This initiative will leverage AI Anveshika – Generative AI Services by NIC, powered by TCL’s NVIDIA GPU infrastructure, with support from the IndiaAI Mission.
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), जम्मू एवं कश्मीर में हिंदी के उपयोग को दैनिक एवं शासकीय कार्यों में बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में NIC जम्मू एवं कश्मीर राज्य इकाई तथा विभिन्न जिला केंद्रों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक, तकनीकी एवं ई-गवर्नेंस से जुड़े कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यालयों में हिंदी के वर्तमान उपयोग की स्थिति साझा की तथा कार्यान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर सार्थक चर्चा की।
- ICJS: Connecting Systems, Delivering Justice Seamlessly. A 2-Day Workshop on Interoperable Criminal Justice System (ICJS) was successfully organized by NIC Meghalaya in collaboration with the Home (Police) Department, Government of Meghalaya, in Shillong. The workshop saw participation from around 50 officials representing key departments, including Home (Police), Law, Meghalaya High Court, Prosecution, Prisons & Correctional Services, Forensic Science, and Health & Family Welfare.
- Empowering Governance Through Emerging Technologies! A workshop on “Emerging Technologies” organized by NIC, Raipur, was inaugurated by Shri Vikas Sheel, Chief Secretary, Government of Chhattisgarh, at Mahanadi Bhavan, Mantralaya. In various interactive sessions, experts shared insights on emerging technologies such as Artificial Intelligence, Cyber Security, Internet of Things (IoT), Chatbots, and e-Urvarak. The workshop witnessed active participation from State and District Informatics Officers in the presence of the Deputy Director General and State Coordinator, Chhattisgarh.
- आईसीजेएस परियोजना के अंतर्गत ई-साक्ष्य एवं ई-समन अनुप्रयोगों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित ई-साक्ष्य एवं ई-समन अनुप्रयोगों पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण द्वारा, पुलिस महानिदेशक श्री नवीन अरोरा, तथा एनआईसी यूपी के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं विभागाध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को ई-समन एवं ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग हेतु कौशल प्रदान करना था। ई-साक्ष्य एप्लिकेशन अपराध स्थल पर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य प्रलेखन को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक है। कार्यशाला में राज्य के लगभग 200 पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि लगभग 150 अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। यह पहल डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्यायिक एवं पुलिस प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- On the 135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar, the Govt. of Rajasthan, led by Hon’ble CM Shri Bhajanlal Sharma, transferred ₹1328 Cr via DBT to pensioners & Palanhar beneficiaries through NIC PayManager System, ensuring timely & transparent delivery of financial assistance.
- Strengthening Financial Governance in Rajasthan! NIC, in coordination with the Rajasthan Finance Department, conducted a training session on implementing Centrally Sponsored Schemes (CSS) through the SNA SPARSH model under IFMS 3.0.The key focus of the session was bridging the gap between the policy framework and technical execution for seamless financial management. A significant step toward streamlining the Grant Release process and ensuring efficient fund utilization for CSS and State Linked Schemes.
- सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने एवं भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप अनुकूल वातावरण निर्माण हेतु, एनआईसी, मेघालय द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें NIC मेघालय के अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC), प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC), प्रयागराज के अधीनस्थ कार्यालयों हेतु ई-ऑफिस (eOffice) पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य संबंधित कार्यालयों में डिजिटल कार्यालय व्यवस्था को क्रियाशील बनाना तथा ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारु कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण में ई-फाइल, लॉगिन प्रक्रिया, डिजिटल निस्तारण एवं पोर्टल उपयोग पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे पारदर्शी, दक्ष एवं तकनीक-संचालित कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।
- दिनांक 21 अप्रैल 2026 को गोवा में संसदीय राजभाषा समिति की द्वितीय उप-समिति की निरीक्षण बैठक आयोजित हुई। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, गोवा राज्य केंद्र में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्वयन की प्रगति को संतोषजनक पाया गया तथा केंद्र को निरीक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनआईसी गोवा के हिंदी समिति अध्यक्ष श्री समीर प्र. दातार, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया।
- Strengthening Road Safety in Chhattisgarh. A State-Level Workshop on Road Safety was conducted by NIC in Nava Raipur. Key digital platforms – eDAR, iRAD, eChallan & PM Rahat, were highlighted to support data-driven enforcement & effective post-accident response.
- एनआईसी, केरल राज्य केंद्र, तिरुवनंतपुरम को 23 अप्रैल 2026 को कोच्चि में आयोजित राजभाषा हिंदी संबंधी संसदीय समिति की दूसरी उप-समिति की निरीक्षण बैठक में सफल निरीक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह उपलब्धि राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
- छत्तीसगढ़ में ई-काउंसलिंग को और पारदर्शी व प्रभावी बनाने हेतु एनआईसी छत्तीसगढ़ द्वारा मेडिकल एजुकेशन एवं आयुष विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में काउंसलिंग प्रक्रिया की चुनौतियों के समाधान और इसे और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।