Close

    National Panchayati Raj Day

    • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस। डिजिटल तकनीक के माध्यम से पंचायतों में पारदर्शिता, तेज़ सेवाएं और बेहतर विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन सेवाएं और स्मार्ट समाधान गांवों को सशक्त बना रहे हैं। तकनीक और जनभागीदारी के साथ सशक्त पंचायत।

    • ई-पंचायत सभा, ओडिशा: पंचायत बैठकों के लिए एक डिजिटल कार्यस्थल!ओडिशा सरकार के लिए एनआईसी द्वारा विकसित एवं कार्यान्वित यह प्लेटफॉर्म जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत की बैठकों को सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु एकीकृत डिजिटल समाधान प्रदान करता है।

    • अब आपकी पंचायत की हर जानकारी, आपके मोबाइल पर – मेरी पंचायत ऐप📱. Meri Panchayat ऐप नागरिकों को ग्राम सभा बैठकों, आय-व्यय विवरण, विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संबंधित जानकारी सुलभ रूप से उपलब्ध कराती है। आज ही डाउनलोड करें और अपने गांव के विकास से जुड़ें।

    • PAI 2.0 पोर्टल: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार का यह पोर्टल सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर पंचायतों की प्रगति का समग्र आकलन कर विश्वसनीय डेटा उपलब्ध कराता है। यह ग्रामीण विकास की जरूरतों की पहचान और पारदर्शी, प्रभावी निर्णय लेने में सहायक है।

    • समर्थ पंचायत पोर्टल के जरिए अब हमारी पंचायतें बन रही हैं और भी सशक्त। एनआईसी द्वारा विकसित यह पोर्टल पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन, बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन और सीधे नागरिकों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में पंचायती राज मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण कदम है।