International Yoga Day – June 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की दिशा में एक संकल्प है। आइए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर MeitY द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव, अपर सचिव, महानिदेशक, एनआईसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण का संदेश दिया। योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से समृद्धि।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली में योग कार्यक्रम का आयोजन।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित योग कार्यक्रम में NIC अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया गया। योग करें, स्वस्थ रहें।
Yoga Break Workplace
An initiative of the Ministry of Ayush to encourage healthy work habits through simple yoga practices for improved focus and well-being. Take a short break, re-energize, and return to work with renewed productivity. Download now from the Google Play Store.